उपायुक्त

श्रीमती सोमा घोष
उपायुक्त कार्यालय से शुभकामनाएँ!
विद्यालय शिक्षा के संबंध में कुछ सबसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता आयाम इस प्रकार हैं:-
विद्यालय में बुनियादी आधारभूत संरचना सुविधाएँ
विद्यालय और कक्षा का वातावरण
कक्षा में क्रियाविधि और प्रक्रियाएँ
इन आयामों को ध्यान में रखते हुए, मैं अपेक्षा करती हूँ कि आप एक विद्यालय प्रमुख के रूप में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे:-
संस्था में एक जीवंत और सकारात्मक माहौल तैयार करना।
संस्था के सभी सहभागी, जैसे – छात्र, अभिभावक, शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, और संस्था में रुचि रखने वाले व्यक्ति एवं संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
यह जागरूकता उत्पन्न करना कि विद्यालय एक समग्र और व्यापक शिक्षण अनुभव है।
उपरोक्त उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कुछ ऐसे क्षेत्र, जिन पर आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है, नीचे दिए गए हैं:-
आधारभूत संरचना:-
बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना
पीने योग्य पानी की व्यवस्था
स्वच्छ और स्वास्थ्यकर शौचालय
अग्नि-सुरक्षा उपकरण
बाधारहित पहुँच (Barrier-Free Access)
खेल के मैदान
शैक्षणिक:-
विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना
भाषा विकास कार्यक्रम
EQUIP और CMP की निगरानी और उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करना
संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जैसे – एनसीईआरटी प्रकाशन, आईटी-सक्षम कक्षाएँ, कक्षा गतिविधियों के लिए स्पीकर आदि।
शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित शिक्षण संकेतकों के बारे में जागरूक करना (लिंक केवीएस, आरओ रायपुर वेबसाइट पर उपलब्ध)।
नवाचार को प्रोत्साहित करना और नेतृत्व करना।
पुस्तकालय का प्रभावी और अर्थपूर्ण संचालन।
प्रभावी परामर्श सेवाएँ (AEP और अन्य समान गतिविधियों के माध्यम से)।
प्रशासनिक:-
निगरानी और पर्यवेक्षण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
सूचना और डेटा का प्रबंधन।
शिक्षक विकास कार्यक्रम।
पूर्व छात्रों (Alumni) की प्रभावी भागीदारी।
जैसा कि स्पष्ट है, यह सूची विशिष्ट है लेकिन संपूर्ण नहीं है।
आपकी पूर्ण उत्साह और सहयोग के साथ, मुझे विश्वास है कि आप उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करके लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।